Samajwadi Party Protest: भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपर पुलिस आयुक्त से मिले सपा नेता

वाराणसी I भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख का लगातार पुतला दहन किए जाने के विरोध में सपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में बुधवार को सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिलने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में सपा नेताओं ने अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Samajwadi Party Protest: भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपर पुलिस आयुक्त से मिले सपा नेता Samajwadi Party Protest: भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपर पुलिस आयुक्त से मिले सपा नेता

Samajwadi Party नेताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार सपा प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ रहा है। इससे पहले, दो दिन पूर्व सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Samajwadi Party Protest: भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपर पुलिस आयुक्त से मिले सपा नेता Samajwadi Party Protest: भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपर पुलिस आयुक्त से मिले सपा नेता

सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जहां-जहां Samajwadi Party अध्यक्ष का पुतला जलाया गया है, वहां के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। सपा नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो सपा कार्यकर्ता भी भाजपा की तरह जवाब देने को मजबूर होंगे।

Samajwadi Party Protest: भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपर पुलिस आयुक्त से मिले सपा नेता Samajwadi Party Protest: भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपर पुलिस आयुक्त से मिले सपा नेता

इस मौके पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा, Samajwadi Party जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़”, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, उमाशंकर यादव, किशन दीक्षित, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, लालू यादव, प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट “बबलू”, आयुष यादव, पूजा यादव, उमेश यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *