Sampurnanand Sanskrit University के डॉ. लेखमणी त्रिपाठी को रूस में बौद्ध दर्शन संगोष्ठी के लिए दूसरी बार आमंत्रण

Varanasi : Sampurnanand Sanskrit University के डॉ. लेखमणी त्रिपाठी को Russian Federation ने 11वें International Yoga Day(21 जून 2025) के अवसर पर आयोजित बौद्ध दर्शन विषयक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है। यह दूसरा अवसर है जब डॉ. त्रिपाठी को रूस में इस प्रतिष्ठित मंच पर बुलाया गया है। इससे पूर्व, वे 25 मई से 8 जून 2019 तक बौद्ध दर्शन पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे।

Sampurnanand Sanskrit University
Sampurnanand Sanskrit University

इस बार डॉ. त्रिपाठी 21 जून से 25 जुलाई 2025 तक रूस के मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, स्मोलेंस्क और रिपब्लिक ऑफ क्राइमिया में आयोजित संगोष्ठी में पांच देशों के विद्वानों के साथ बौद्ध दर्शन के गहन विषयों पर व्याख्यान देंगे। वे वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व समुदाय को बौद्ध दर्शन की गहराइयों से परिचित कराएंगे। यह उपलब्धि वाराणसी और सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

Sampurnanand Sanskrit University के डॉ. लेखमणी त्रिपाठी को रूस में बौद्ध दर्शन संगोष्ठी के लिए दूसरी बार आमंत्रण Sampurnanand Sanskrit University के डॉ. लेखमणी त्रिपाठी को रूस में बौद्ध दर्शन संगोष्ठी के लिए दूसरी बार आमंत्रण

डॉ. त्रिपाठी को इस सम्मान के लिए बधाई देने वालों में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, भारतधर्म महामण्डल के अध्यक्ष डॉ. दयानिधि मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाहक डॉ. वीरेंद्र जायसवाल, कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल, धर्म संस्कृति संगम के राष्ट्रीय महासचिव दिनदयाल पाण्डेय, चतुर्थपीठाधीश्वर त्रिदंडी स्वामी माधवाचार्य महाराज, श्रमण विद्या संकायाध्यक्ष प्रो. रमेश प्रसाद, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *