सारनाथ में महिला ने की आत्महत्या, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान चंदौली के मुगलसराय निवासी रागिनी जायसवाल के रूप में हुई है। रागिनी ने अपने ससुराल में यह कदम उठाया।

सूत्रों के अनुसार, ससुराल वाले बिना किसी को जानकारी दिए रागिनी का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना सारनाथ थाने पर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सारनाथ में महिला ने की आत्महत्या, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप सारनाथ में महिला ने की आत्महत्या, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रागिनी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। परिजनों का यह भी आरोप है कि रागिनी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया।

रागिनी की शादी 2019 में सुशांत जायसवाल से हुई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *