महिलाओं की शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फूले को काशी विद्यापीठ में किया याद

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षाशास्त्र विभाग में शुक्रवार को सावित्री बाई फूले की जयंती पर एक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राम ने सावित्री बाई फूले को महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन महिलाओं की शिक्षा और सम्मान के लिए समर्पित कर दिया। ज्योतिबा राव फूले के साथ उन्होंने बालिकाओं के लिए विद्यालयों की स्थापना कर शिक्षा को महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार बनाया।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कार्यक्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने सावित्री बाई फूले के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फातिमा शेख और उस्मान भाई ने भी उनके साथ मिलकर महिलाओं की शिक्षा के लिए योगदान दिया, जिससे बालिकाओं के लिए विद्यालयों की स्थापना संभव हो सकी।

महिलाओं की शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फूले को काशी विद्यापीठ में किया याद महिलाओं की शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फूले को काशी विद्यापीठ में किया याद

इस अवसर पर प्रो. रमाकांत सिंह, डॉ. ध्यानेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. राजेन्द्र यादव, डॉ. रमेश कुमार प्रजापति, डॉ. पवन कुमार, सुरेश कुमार अकेला, शिवांगी गुप्ता, नीतू, रोहित रावत, कल्पना सिंह, अनुपम कुमारी और संघमित्रा सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वरुण कुमार भास्कर ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *