आनंद चंदोला खेल महोत्सव: शतरंज, बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों का जलवा

वाराणसी। आनंद चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण के तहत शनिवार को वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 37वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन, विश्वनाथ सिंह दद्दू स्मृति मीडिया टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं पराड़कर स्मृति भवन में शुरू हुईं।

शतरंज में कड़ी टक्कर :-

शतरंज प्रतियोगिता में संतोष चौरसिया, संदीप गुप्ता और केबी रावत ने लगातार दो-दो बाजी जीतकर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। आर. संजय, चंदन रूपानी, ओ.पी. चौधरी और पंकज त्रिपाठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में विजय कुमार और दिनेश पाठक ने रेफरी की भूमिका निभाई।

आनंद चंदोला खेल महोत्सव: शतरंज, बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों का जलवा आनंद चंदोला खेल महोत्सव: शतरंज, बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों का जलवा

कैरम के रोमांचक मुकाबले :-

कैरम में अंतिम आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ। संदीप गुप्ता ने चंद्रप्रकाश को हराकर अपनी जगह बनाई, वहीं सुनील शुक्ला ने नीलाम्बुज तिवारी को और चंदन रूपानी ने सुशील मौर्या को हराया। आर. संजय, पंकज त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी, शैलेश चौरसिया और रोहित चतुर्वेदी ने भी जीत दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अंपायर अश्विनी चक्रवाल, अभिषेक विश्वकर्मा, रवि आर्या और शोएब रजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Ad 1

आनंद चंदोला खेल महोत्सव: शतरंज, बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों का जलवा आनंद चंदोला खेल महोत्सव: शतरंज, बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों का जलवा

बैडमिंटन में कड़ा मुकाबला :-

बैडमिंटन में प्रशांत मोहन, नीलाम्बुज तिवारी, संदीप शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, चंदन रूपानी, योगेश गुप्त, नितेश सिंह और संदीप गुप्ता ने अंतिम आठ में प्रवेश किया।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय जैन और प्रशांत केजरीवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने खेलकूद को स्वस्थ जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज, वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह और कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने किया।

आनंद चंदोला खेल महोत्सव: शतरंज, बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों का जलवा आनंद चंदोला खेल महोत्सव: शतरंज, बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों का जलवा

प्रतियोगिता के दौरान यूपी कैरम संघ के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, केडीएन राय, बीबी यादव, विनय सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला और खेल संयोजक कृष्ण बहादुर रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आनंद चंदोला खेल महोत्सव: शतरंज, बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों का जलवा आनंद चंदोला खेल महोत्सव: शतरंज, बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों का जलवा

रविवार, 12 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से शेष मुकाबले खेले जाएंगे।

Ad 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *