Movie prime

SPEL Programme 2.0: छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, दी गई महिलाओं खिलाफ अपराध और साइबर क्राइम की जानकारी

 
SPEL Programme 2.0: छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, दी गई महिलाओं खिलाफ अपराध और साइबर क्राइम की जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में आयोजित SPEL Programme 2.0 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, उनसे जुड़े कानूनों और साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त के निर्देशों पर आयोजित किया गया, जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, ममता रानी द्वारा प्रमुख रूप से जानकारी दी गई।

SPEL Programme 2.0: छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, दी गई महिलाओं खिलाफ अपराध और साइबर क्राइम की जानकारी

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला के खिलाफ होने वाले अपराध जैसे दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, बाल विवाह निषेध अधिनियम और संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के बारे में बताया गया। एडीसीपी ममता रानी ने POSH एक्ट 2013, पास्को एक्ट और जे0जे0 एक्ट के तहत कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न के रोकथाम के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की।

इसके बाद, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज तिवारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, पहचान की चोरी, वायरस, और रैंसमवेयर जैसे अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। आरक्षी विराट कुमार सिंह ने छात्रों को साइबर क्राइम से बचने के उपायों के बारे में बताया, जैसे कि संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करना, वेबकैम को कवर करना और बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना।

SPEL Programme 2.0: छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, दी गई महिलाओं खिलाफ अपराध और साइबर क्राइम की जानकारी

इसके अलावा, साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में लगभग 42 छात्र-छात्राओं और SPEL प्रोग्राम के लिए थाने से नामित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।