Summer Special Train : गर्मी में यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे चलाएगी तीन समर स्पेशल ट्रेनें  

Summer Special Train : गर्मी के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ग्रीष्मकालीन (Summer Special Train) ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें वाराणसी, गाजीपुर और जौनपुर होकर पुणे, दिल्ली और सहरसा जैसे प्रमुख गंतव्यों तक जाएंगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा में सुविधा होगी।  

Summer Special Train : पुणे-गाजीपुर सिटी समर स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे मार्ग पर एक साप्ताहिक अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5 अप्रैल से 28 जून तक पुणे से और 7 अप्रैल से 30 जून तक गाजीपुर सिटी से संचालित होगी। कुल 13 फेरे पूरे किए जाएंगे।  

ट्रेन संख्या 01415 (पुणे-गाजीपुर सिटी)

– पुणे से प्रस्थान: सुबह 6:40 बजे  
– वाराणसी कैंट आगमन: अगले दिन दोपहर 3:20 बजे  
– गाजीपुर सिटी आगमन: रात 8:15 बजे  

ट्रेन संख्या 01416 (गाजीपुर सिटी-पुणे)

– गाजीपुर सिटी से प्रस्थान: सुबह 4:20 बजे  
– वाराणसी कैंट आगमन:  सुबह 8:30 बजे  
– पुणे पहुंचने का समय: अगले दिन शाम 5:50 बजे  

दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन

04432/04431 दिल्ली-सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन भी वाराणसी के रास्ते चलेगी, जिससे यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा।  

Ad 1

ट्रेन संख्या 04432 (दिल्ली-सहरसा)

– दिल्ली से प्रस्थान: दोपहर 3:20 बजे  
– रूट: कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी कैंट होकर  
– सहरसा आगमन: अगले दिन शाम 4:00 बजे  

ट्रेन संख्या 04431 (सहरसा-दिल्ली)
– *सहरसा से प्रस्थान: रात 8:00 बजे  
– वाराणसी कैंट आगमन: अगले दिन सुबह 8:35 बजे  
– नई दिल्ली पहुंचने का समय:*रात 8:10 बजे  

इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को गर्मी के दौरान आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *