सुनीता विलियम्स ने स्पेसवॉक का नया रिकॉर्ड बनाया, मार्च में हो सकती है वापसी

वॉशिंगटन I भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। नासा ने यह जानकारी दी कि सुनीता ने पूर्व अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पेगी व्हिटसन ने 60 घंटे 21 मिनट तक स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब सुनीता विलियम्स ने पीछे छोड़ दिया है।

नासा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “सुनीता विलियम्स ने पेगी व्हिटसन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और वे अभी भी अंतरिक्ष में बाहर हैं, जहां वे रेडियो कम्युनिकेशन हार्डवेयर को हटा रही हैं।” यह स्पेसवॉक मिशन 72 का हिस्सा है, जो सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ। नासा ने इस स्पेसवॉक की लाइव स्ट्रीमिंग भी की, जो अमेरिका का 92वां स्पेसवॉक था।

अब तक कुल नौ बार स्पेसवॉक कर चुकीं सुनीता विलियम्स ने इस बार अपने सह-अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ स्पेसवॉक किया। यह विल्मोर का पांचवां स्पेसवॉक था। सुनीता और बुच विल्मोर पिछले साल 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वे निर्धारित समय पर धरती पर वापस नहीं लौट पाए थे। अब दोनों को मार्च के अंत में स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से धरती पर लाया जाएगा।

हाल ही में स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने उन्हें आदेश दिया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द से जल्द वापस लाया जाए, जिनको लंबे समय से अंतरिक्ष में छोड़ दिया गया था।

Ad 1

One thought on “सुनीता विलियम्स ने स्पेसवॉक का नया रिकॉर्ड बनाया, मार्च में हो सकती है वापसी

  1. Pingback: NASA Crew-10 मिशन अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा, सुनीता विलियम्स ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *