Manmohan Singh : कल राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार, सात दिनों का राजकीय शोक घोषित

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। देश में उनके सम्मान में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार राजघाट के निकट राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 8 से 10 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा। उनकी बेटी, जो अमेरिका में हैं, रात 1 बजे तक भारत पहुंचेंगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होगी।

डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। 1991 में, वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *