तुहिन कांत पांडे बने SEBI के नए प्रमुख, माधबी पुरी बुच का कार्यकाल समाप्त

नई दिल्ली I केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को अगले तीन वर्षों के लिए सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) का नया प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। वे मौजूदा SEBI चीफ माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जो 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं।

तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं और मोदी 3.0 सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में से एक माने जाते हैं। वे वर्तमान में केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं और उन्हें 7 सितंबर 2024 को वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। नए SEBI चीफ को ₹5.62 लाख मासिक सैलरी मिलेगी, जो केंद्र सरकार के सेक्रेटरी के बराबर होगी।

माधबी पुरी बुच ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में ICICI बैंक से की थी और उन्होंने SEBI में 3 वर्षों तक प्रमुख के रूप में कार्य किया। हालांकि, उनके खिलाफ हिंडनबर्ग द्वारा अडाणी ग्रुप से जुड़े एक ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा, कांग्रेस ने SEBI प्रमुख रहते हुए तीन अलग-अलग जगहों से सैलरी लेने का भी आरोप लगाया था, जिसे बुच और ICICI बैंक ने नकारा है।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *