UP BJP Jila Adhyaksh List: भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, जातीय संतुलन पर दिया जोर, देखें लिस्ट

UP BJP Jila Adhyaksh List: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार के बाद रविवार को जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी (UP BJP Jila Adhyaksh List) कर दी। इस बार पार्टी ने जातीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ विपक्ष के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति को चुनौती देने की कोशिश की है। साथ ही, महिलाओं को भी संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया है।

UP BJP Jila Adhyaksh List : पुराने और नए चेहरों का मिला-जुला संयोजन

भाजपा ने कुछ अनुभवी नेताओं को दोबारा मौका दिया है, जबकि कई जिलों में नए चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलरामपुर में रवि मिश्रा, श्रावस्ती में मिश्रीलाल वर्मा और बहराइच में बृजेश पांडेय को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

UP BJP Jila Adhyaksh List : यहां देखें पूरी सूची

जिलावार भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची:

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों में से 68 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। बाकी जिलों के लिए जल्द ही नाम तय किए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
  1. बुलंदशहर – विकास चौहान (रिपीट)
  2. इटावा – अन्नू गुप्ता
  3. गाजीपुर – ओमप्रकाश राय
  4. ललितपुर – हरिश्चंद्र रावत
  5. अमेठी – सुधांशु शुक्ला
  6. आगरा महानगर – राजकुमार गुप्ता
  7. आगरा जिला – प्रशांत पोनिया
  8. मुरादाबाद – आकाश पाल (रिपीट)
  9. मुरादाबाद महानगर – गिरीश भंडुला
  10. कासगंज – नीरज शर्मा
  11. गाजियाबाद महानगर – मयंक गोयल
  12. लखनऊ जिला – विजय मौर्या
  13. महाराजगंज – संजय पाण्डेय
  14. उन्नाव – अनुराग
  15. रायबरेली – बुद्धि लाल
  16. गौतम बुद्ध नगर जिला – अभिषेक शर्मा
  17. नोएडा महानगर – महेश चौहान
  18. लखनऊ महानगर – आनंद द्विवेदी
  19. सोनभद्र – नन्दलाल गुप्ता
  20. मेरठ महानगर – विवेक रस्तोगी
  21. गोरखपुर जिला – जनार्दन तिवारी
  22. गोरखपुर महानगर – देवेश श्रीवास्तव
  23. आजमगढ़ – ध्रुव सिंह
  24. लालगंज – विनोद राजभर
  25. बस्ती – विवेकानंद मिश्रा
  26. भदोही – दीपक मिश्रा
  27. कानपुर दक्षिण – शिवराम सिंह
  28. प्रतापगढ़ – आशीष श्रीवास्तव (रिपीट)
  29. रामपुर – हरीश गंगवार
  30. मैनपुरी – ममता राजपूत
  31. फर्रुखाबाद – फतेह चंद्र वर्मा
  32. मथुरा – निर्भय पांडे
  33. मथुरा महानगर – राजू यादव
  34. बहराइच – ब्रजेश पांडेय (रिपीट)
  35. सुल्तानपुर – सुशील त्रिपाठी
  36. औरैया – सर्वेश कठेरिया
  37. बलरामपुर – रवि मिश्रा
  38. गोंडा – अमर किशोर कश्यप
  39. श्रावस्ती – मिश्रीलाल वर्मा
  40. कानपुर महानगर उत्तर – अनिल दीक्षित
  41. कानपुर देहात – रेणुका सचान
  42. कानपुर ग्रामीण – उपेंद्र नाथ पासवान
  43. कन्नौज – वीर कुमार सिंह भदौरिया
  44. संत कबीर नगर – नीतू सिंह
  45. महराजगंज – अशोक उर्फ संजय पाण्डेय
  46. मऊ – रामाश्रय मौर्य
  47. बलिया – संजय मिश्रा
  48. प्रयागराज गंगापार – निर्मला पासवान
  49. प्रयागराज यमुनापार – राजेश शुक्ला
  50. प्रयागराज महानगर – संजय गुप्ता
  51. मछलीशहर – अजय कुमार सिंह
  52. महोबा – मोहनलाल कुशवाह
  53. चित्रकूट – महेंद्र कोटार्य
  54. वाराणसी महानगर – प्रदीप अग्रहरी

देर से जारी हुई सूची, कई बदलाव किए गए

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पिछले साल शुरू हुए थे और जनवरी के अंत तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पूरी होनी थी। हालांकि, आंतरिक समीक्षाओं और नेतृत्व स्तर पर मंथन के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई।

शुरुआत में जारी सूची में पिछड़े, दलित और महिलाओं की भागीदारी को लेकर असंतोष था। इसे देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संशोधन कर अंतिम सूची तैयार की। इसके बाद, 16 मार्च को जिलाध्यक्षों (UP BJP Jila Adhyaksh List) के नामों की औपचारिक घोषणा हुई।

अब नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा इस बदलाव के जरिए उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

UP BJP Jila Adhyaksh List
UP BJP Jila Adhyaksh List
UP BJP Jila Adhyaksh List
UP BJP Jila Adhyaksh List

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *