UP Board Result 2025: सीएम योगी टॉपर्स के लिए किया यह बड़ा ऐलान, दी शुभकानमाएं

UP Board Result 2025 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे (UP Board Result 2025) शुक्रवार को जारी कर दिए। इस साल भी लाखों छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाई है। हाईस्कूल में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र सफल हुए हैं। परिणाम घोषित होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और टॉपर्स के लिए बड़े ऐलान किए।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

UP Board Result 2025 : सीएम योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले सभी होनहार छात्र-छात्राओं को बधाई! आपने परिश्रम, अनुशासन और संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। आपके माता-पिता और शिक्षकों को भी इस गौरव के लिए बधाई! प्रदेश और जनपद स्तर पर टॉपर्स का सरकार सम्मान करेगी।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने असफल विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा, असफलता को निराशा का कारण न बनाएं। यह आत्म-विश्लेषण का अवसर है। फिर से प्रयास करें, सफलता आपके इंतजार में है।”

बोर्ड परीक्षा 2025: अहम आंकड़े एक नजर में

  • कुल पंजीकृत छात्र: 54,38,597
    • हाईस्कूल: 27,40,151
    • इंटरमीडिएट: 26,98,446
  • परीक्षा केंद्र: 8,140
  • सीसीटीवी निगरानी: 2.91 लाख से अधिक कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न
  • छोड़ी परीक्षा: नकल पर सख्ती के चलते 3,02,508 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी

लड़कियों का फिर से जलवा

  • हाईस्कूल में पास प्रतिशत:
    • लड़कियां: 93.87%
    • लड़के: 86.66%
  • इंटरमीडिएट में पास प्रतिशत:
    • लड़कियां: 86.37%
    • लड़के: 76.60%

🏆 पिछले वर्षों से तुलना

वर्षहाईस्कूल (%)इंटर (%)
202590.1181.15
202489.5582.60
202389.7875.52
202288.1885.33

📅 कब और कैसे हुई थी परीक्षा व मूल्यांकन?

  • परीक्षा तिथियां: 24 फरवरी से 12 मार्च (सिर्फ 12 कार्यदिवस में सम्पन्न)
  • मूल्यांकन कार्य: 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच
  • नतीजे घोषित होने में लगा समय: सिर्फ 23 दिन — रिकॉर्ड तेजी

📄 कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम निम्नलिखित वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

🔗 upmsp.edu.in
🔗 results.digilocker.gov.in

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *