UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 PCS अफसरों के तबादले किए हैं। इस सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।
अरविंद कुमार मिश्रा को अपर सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि गरिमा स्वरूप को विशेष कार्य अधिकारी, (UP) राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है। वह अब तक बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय में संयुक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थीं।
विनोद कुमार गौड़ को मुख्य विकास अधिकारी, फर्रूखाबाद नियुक्त किया गया है। वे अब तक (UP) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उप सचिव पद पर कार्यरत थे।
डॉ. अलका वर्मा, जो प्रतीक्षारत थीं, को निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा बनाया गया है।
गौरव रंजन श्रीवास्तव को (UP) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उप सचिव पद पर तैनात किया गया है।

अमित कुमार को अपर जिलाधिकारी, बहराइच और महेंद्र पाल सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), लखनऊ बनाया गया है।
अविनाश चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी, औरैया, जबकि नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक, मंडी परिषद लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। वह अब तक मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी पद पर कार्यरत थे।
यह प्रशासनिक फेरबदल (UP) राज्य सरकार के कामकाज में गति लाने और अधिकारियों की क्षमताओं के अनुसार नई जिम्मेदारियां सौंपने के दृष्टिकोण से किया गया है।