UP में परिवहन सेवाओं में बड़ा डिजिटल बदलाव, अब व्हाट्सऐप से मिलेगी जनता को कई सुविधाएं

UP: उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर है। अब परिवहन से जुड़ी जरूरी सेवाएं जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, चालान विवरण और अन्य डॉक्युमेंट्स की जानकारी सीधे व्हाट्सऐप चैटबॉट के ज़रिए उपलब्ध होंगी। यह सुविधा यूपी परिवहन विभाग के आधिकारिक नंबर 8005441222 पर शुरू की गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने उत्तर प्रदेश को इसके लिए API एक्सेस की मंजूरी दे दी है, जिससे यह सेवा और अधिक प्रभावशाली तरीके से काम कर सकेगी।

UP परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि यह पहल प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को डिजिटल, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर यह सेवा प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए पूरी तरह लागू कर दी जाएगी।

इस सेवा के प्रमुख लाभ:

  • 24×7 सेवाएं उपलब्ध
  • आरटीओ दफ्तर के चक्कर से मुक्ति
  • समय और पैसे दोनों की बचत
  • व्यवस्था में पारदर्शिता
  • डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस को बल
  • ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिकों और नौकरीपेशा लोगों के लिए विशेष राहत

नागरिक अब केवल “Hi” लिखकर व्हाट्सऐप पर भेजेंगे और उन्हें तुरंत उनकी गाड़ी से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी, जिसमें लाइसेंस की स्थिति, चालान का विवरण और डॉक्युमेंट्स की वैधता जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

UP सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस सेवा में डेटा की पूरी गोपनीयता बरती जाएगी और आईटी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार का यह डिजिटल प्रयास निश्चित रूप से ई-गवर्नेंस को नई दिशा देगा और लोगों के जीवन को और अधिक सरल व सुविधाजनक बनाएगा।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *