सीएम योगी का ऐलान, उत्तर प्रदेश में फिर होगी 30 हजार पुलिस भर्ती

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही प्रदेश में 30,000 नई भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। यह ऐलान उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान किया।

विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी ने इस दौरान विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी, पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति दयनीय थी। अब जब पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, तो विपक्षी दलों को यह रास नहीं आ रहा। उन्होंने कहा, “कानून का राज किसे पसंद नहीं आ रहा, यह हर कोई जानता है। मैं उनकी परेशानी समझ सकता हूं, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है और हर कोई इस पर चर्चा कर रहा है।”

पुलिस विभाग में हो रही बंपर भर्ती

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 30,000 नई भर्तियों के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अब तक प्रदेश में 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। साल 2017 से अब तक पुलिस विभाग में 1,56,000 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। वर्तमान में 60,200 पुलिसकर्मियों की भर्ती जारी है। वहीं, ‘मिशन शक्ति’ योजना के तहत महिलाओं को 20% आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *