UP Police Recruitment : उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए एक बड़ी सरकारी भर्ती आने वाली है। इस बार यूपी पुलिस विभाग में 26,396 पदों पर भर्ती (UP Police Recruitment) की जाएगी। इनमें सब-इंस्पेक्टर, जेल वार्डन और सिपाही के पद शामिल हैं।
UP Police Recruitment : भर्ती पदों का विवरण
सब-इंस्पेक्टर (SI) – 4,543 पद
जेल वार्डन – 2,833 पद
सिपाही – 19,220 पद
भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू
यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्ती संबंधी प्रस्ताव मिल चुका है। जल्द ही अप्रैल के पहले सप्ताह में भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया भी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
इससे पहले 60,244 पदों पर भर्ती की गई थी, जिसका फाइनल रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया था।
UP Police Constable Recruitment: 60,244 पदों पर फाइनल रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी यहां देखें अपना परिणाम
सब-इंस्पेक्टर भर्ती का विवरण
पुलिस महानिदेशक से मिले प्रस्ताव के अनुसार, 4,543 सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होगी, जिसमें शामिल हैं:
नागरिक पुलिस SI – 4,242 पद
महिला SI (पीएसी) – 106 पद (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ)
प्लाटून कमांडर – 135 पद
विशेष सुरक्षा बल के SI – 60 पद
सिपाही भर्ती का पूरा विवरण
यूपी पुलिस में 19,220 सिपाही पदों पर भी भर्ती होगी, जिसमें शामिल हैं:
आरक्षी पीएसी – 9,837 पद
विशेष सुरक्षा बल – 1,341 पद
महिला आरक्षी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) – 2,282 पद
नागरिक सुरक्षा सिपाही – 3,245 पद
सशस्त्र पुलिस सिपाही – 2,444 पद
घुड़सवार पुलिस – 71 पद
सीएम योगी का पुलिस भर्ती पर बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 फरवरी को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान घोषणा की थी कि प्रदेश में जल्द 30,000 पुलिस पदों पर भर्ती (UP Police Recruitment) होगी। उन्होंने बताया कि 2017 से अब तक यूपी पुलिस में 1.56 लाख पदों पर भर्ती हो चुकी है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।
60,244 भर्तियों का रिजल्ट जारी
यूपी सरकार ने हाल ही में 13 मार्च 2025 को 60,244 सिपाही पदों का फाइनल रिजल्ट जारी किया था।
48 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
इनमें से 48,196 पुरुष और 12,048 महिलाएं चयनित हुईं।
कटऑफ को लेकर चर्चा
EWS कटऑफ: पुरुषों के लिए 209, महिलाओं के लिए 193
OBC कटऑफ: पुरुषों के लिए 216, महिलाओं के लिए 200
EWS कटऑफ OBC से नीचे चला गया था, जिससे यह कटऑफ सूची चर्चा में रही।
लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया
लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में 10 पालियों में आयोजित हुई थी।
150 प्रश्न पूछे गए थे, कुल 300 अंकों की परीक्षा हुई।
0.25 की माइनस मार्किंग लागू थी।
1,74,316 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया, जो कि पदों की तुलना में 3 गुना ज्यादा थे।
जल्द शुरू होगी नई भर्ती प्रक्रिया
यूपी पुलिस की नई भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और भर्ती से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करें।