UP: राज्यकर्मियों की संपत्ति का ब्योरा देने में देरी, केवल 29% कर्मचारियों ने दी जानकारी

लखनऊ I प्रदेश में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपनी संपत्ति का ब्योरा देने में हिचकिचा रहे हैं। 31 जनवरी तक संपत्ति का ब्योरा देने की अंतिम तिथि है, लेकिन अभी तक 29 प्रतिशत कर्मचारियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल और अचल संपत्ति की जानकारी दी है।

नियुक्ति व कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव, एम देवराज ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि 31 जनवरी तक सभी कर्मचारियों का संपत्ति का ब्योरा अपलोड कराया जाए। 23 जनवरी तक की समीक्षा में 8,32,679 पंजीकृत कर्मचारियों में से केवल 2,42,639 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्योरा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *