दिवाली बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड देगी दस्तक

अक्टूबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब भी तेज धूप का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के बाद ठंड की शुरुआत हो सकती है और 15 नवंबर के आसपास अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। बीते दिनों बारिश की भी संभावनाएं जताई गई थीं, लेकिन फिलहाल उत्तर प्रदेश का आसमान साफ है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, और दिन में धूप का असर जारी रहेगा, हालांकि शाम के बाद मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

30 अक्टूबर का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में छोटी दिवाली के दिन यानी 30 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, और बारिश की संभावना नहीं है। 31 अक्टूबर को भी राज्य के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क ही बने रहने की उम्मीद है। 1 नवंबर को भी मौसम साफ रहेगा, जबकि 2, 3 और 4 नवंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *