दिसंबर की शुरुआत के साथ देशभर में मौसम का स्वरूप बदलने लगा है। ठंडी हवाओं की दस्तक महसूस की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में फिलहाल मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिन में खिली धूप जहां हल्की गर्मी का अहसास करा रही है, वहीं सुबह और शाम के समय जैकेट और स्वेटर पहनने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ठंड के साथ घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
15 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हाल के दिनों में दक्षिण भारत में आए चक्रवात ‘फेंगल’ ने मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत दिए हैं। उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पछुआ हवाओं के चलते तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इससे ठंड में इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
4 दिसंबर को यूपी का मौसम कैसा रहेगा?
आज, 4 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है, लेकिन किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
चक्रवात ‘फेंगल’ का असर आज से प्रदेश में दिखने लगेगा, जिससे पुरवा हवाएं चलेंगी। इसके बाद प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में क्रमिक गिरावट के साथ मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।
अगले कुछ दिनों में संभावित मौसम
आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का प्रभाव और ज्यादा महसूस किया जाएगा। लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना जरूरी होगा।
