यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी : पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगी ठंड! आगे तापमान में आएगी गिरावट

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। दिन में चलने वाली तेज हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, जिससे वातावरण काफी शुष्क बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बदलाव की संभावना जताई है। फिलहाल, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाएं अपना असर दिखा सकती हैं। अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन के समय अच्छी धूप खिलने की संभावना है। लेकिन आगे चलकर कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया, झांसी, मेरठ और सहारनपुर जैसे शहरों में फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

सोमवार को लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज और नोएडा सहित अन्य शहरों में मौसम सामान्य बना रहेगा। फरवरी के पहले पखवाड़े में दिन के समय गर्मी महसूस की जा सकती है, लेकिन सतही हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव संभव है। फाल्गुन के महीने में तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

11 फरवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इस दौरान किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 12 से 15 फरवरी के बीच मौसम शुष्क बना रह सकता है और सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, प्रदेश में मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत फिलहाल नहीं हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यूपी के प्रमुख जिलों का तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फुरसतगंज और शाहजहांपुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, बस्ती और बहराइच में 8 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ में 8.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि बरेली में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *