UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में आज मौसम एक बार फिर रंग बदलेगा। मौसम विभाग (UP Weather Update) की मानें तो राज्य के कई जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है। सुबह 7 बजे के बाद बारिश की फुहारें पड़ने की संभावना है, वहीं दोपहर में कभी धूप तो कभी बादलों की चादर देखने को मिलेगी। इससे नमी और गर्मी दोनों का असर महसूस होगा। दिन के तापमान में इज़ाफा होकर पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दोपहर के बाद यानी करीब 3 से 4 बजे के बीच एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जो रात तक जारी रहने की संभावना है।
UP Weather Update : सुबह से बदलेगा मौसम का रुख
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद आसमान में बादल मंडराएंगे। दोपहर 12 बजे के आसपास तेज गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है। फिर लगभग 2 बजे के आसपास सूरज झलक दिखा सकता है, जिससे मौसम में गर्मी और उमस बढ़ेगी।

इन जिलों में सुबह से बारिश के संकेत
लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, झांसी सहित 30 से ज्यादा जिलों में सुबह से ही वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ जिलों में दोपहर के बाद अचानक मौसम पलटी खा सकता है और तेज बारिश की संभावना बन रही है।

अगले कुछ दिनों का मौसम कैसा रहेगा?
लखनऊ और आसपास के इलाकों में फिलहाल मौसम (UP Weather Update) अस्थिर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक शाम के समय तेज गर्जना के साथ बारिश होने की आशंका है। साथ ही 3 से 5 दिनों तक नमी और गर्मी के साथ मध्यम से भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।
