UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में इन दिनों प्रचंड गर्मी (UP Weather Update) का असर साफ महसूस हो रहा है। अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लेकिन अब मौसम विभाग ने थोड़ी राहत की उम्मीद जताई है।
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 26 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इस बदलाव से तापमान में अस्थायी गिरावट आ सकती है और लोगों को लू व गर्म हवाओं से कुछ राहत मिलेगी।

UP Weather Update : इन जिलों में लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेताया है कि प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में गर्म लू के थपेड़े जारी रह सकते हैं। इन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
लखनऊ को मिलेगी कुछ राहत
राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। रविवार से पूर्वी हवाएं चलेंगी और बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। वहीं, सोमवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। शनिवार को भी मौसम इसी प्रकार गर्म और सूखा रहने की संभावना है।

मौसम में आने वाला बदलाव
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार से दिखने लगेगा। पहले बादल छाएंगे और फिर सोमवार से बूंदाबांदी की स्थिति बनेगी, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी (UP Weather Update) से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।