UP Weather Update : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव (UP Weather Update) देखने को मिलेगा। लगातार तेज गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासियों को अब तीन से चार दिनों के लिए लू के कहर से राहत मिलने के संकेत हैं।

राज्य के तराई क्षेत्र सहित कुल 23 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
शनिवार को प्रदेश में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रयागराज और सुल्तानपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया। बाराबंकी, हरदोई, बलिया, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और अलीगढ़ भी लू की चपेट में रहे।
- सोनभद्र
- चंदौली
- गाजीपुर
- मऊ
- बलिया
- देवरिया
- गोरखपुर
- संतकबीरनगर
- कुशीनगर
- महाराजगंज
- सिद्धार्थनगर
- बलरामपुर
तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में ओले गिरने की आशंका है।
जहां गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी:

- सोनभद्र
- चंदौली
- वाराणसी
- गाजीपुर
- आजमगढ़
- मऊ
- बलिया
- देवरिया
- गोरखपुर
- संतकबीरनगर
- बस्ती
- कुशीनगर
- महाराजगंज
- सिद्धार्थनगर
- गोंडा
- बलरामपुर
- श्रावस्ती
- बहराइच
- लखीमपुर खीरी
- सीतापुर
- बाराबंकी
- अयोध्या
- अम्बेडकरनगर
तथा आस-पास के इलाकों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।