UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं और हजारों लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, अब राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग (UP Weather Update) की ताज़ा जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त को भी प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश के आसार हैं, जबकि बाकी हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।
UP Weather Update : अब मानसून हुआ कमजोर
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब मानसून (UP Weather Update) की गति धीमी हो रही है। बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, राज्य के अधिकतर हिस्सों में किसी विशेष मौसम चेतावनी की जरूरत नहीं है। कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहने की संभावना है।

10 अगस्त तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं
पिछले हफ्ते तक झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था, लेकिन अब बारिश में कमी आने से उमस बढ़ने लगी है। गुरुवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त तक कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।
किन जिलों में आज बारिश की संभावना है?
तेज़ बारिश और वज्रपात की चेतावनी वाले जिले:
- सहारनपुर
- बिजनौर
- मुरादाबाद
- रामपुर
- बरेली
- पीलीभीत
इन जिलों में आज अधिकांश जगहों पर बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज़ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

हल्की बारिश की संभावना वाले जिले:
- शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा
- बागपत, अमरोहा, अलीगढ़, हापुड़, संभल
- बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर
- बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर
- महाराजगंज, कुशीनगर
इन इलाकों में कई जगहों पर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं लेकिन फिलहाल किसी अलर्ट की ज़रूरत नहीं है।

छिटपुट बौछारें पड़ने वाले जिले:
- मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, लखनऊ
- उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी
- गोरखपुर, बस्ती, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़
- संत कबीर नगर, देवरिया, बलिया, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र, अंबेडकर नगर सहित कई अन्य जिले
इन जगहों पर इक्का-दुक्का स्थानों पर बौछारें देखने को मिल सकती हैं।
बाढ़ से अब भी जूझ रहे हैं सैकड़ों गांव
बारिश की मार झेल रहे कई जिले अब भी बाढ़ के संकट से उबर नहीं पाए हैं। गंगा और यमुना नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे सैकड़ों गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। लाखों लोग इस संकट से प्रभावित हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, प्रशासन लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।