उत्तर प्रदेश में बदलता मौसम का मिजाज, इस दिन से पड़ेगी ठिठुराने देने वाली ठंड

उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड अपना असर दिखा रही है। सुबह और शाम की ठंड में अब लोग ठिठुरन महसूस करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंडक और बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 से 20 नवंबर के बीच प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। चार दिनों बाद से तापमान में कमी देखने को मिलेगी और मौसम साफ रहेगा। हालांकि, दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है और सुबह के समय हल्का कोहरा बना रहेगा।

12 नवंबर का मौसम कैसा रहेगा?

आज, 12 नवंबर को, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इसी तरह, 13 और 14 नवंबर की सुबह भी हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

15, 16 और 17 नवंबर को भी सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *