उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी: IMD ने जारी किया इन जिलों में कोहरे का अलर्ट!

उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के मध्य से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश के मौसम पर दिखेगा। इसकी वजह से ठिठुरन और अधिक बढ़ने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ हुई। सड़कों पर वाहनों की गति कोहरे के कारण धीमी रही और दृश्यता मात्र 80 मीटर तक सीमित हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

19 दिसंबर का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, 19 दिसंबर को राज्य में सुबह और देर रात के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। हालांकि, शीतलहर का प्रभाव नहीं रहेगा, लेकिन गलन बनी रहेगी। दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान है।

कोहरे का अलर्ट: यूपी के ये जिले रहें सावधान

IMD के मुताबिक, गोरखपुर, गोंडा, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, मुजफ्फरनगर, बागपत, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, मेरठ, शामली, गाजियाबाद और हापुड़ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है।

20 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान

20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह और देर रात के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
21 से 24 दिसंबर तक भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा। इन दिनों रात और सुबह के समय छिटपुट इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है।

प्रभावित जिलों में घने कोहरे की संभावना

रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, हरदोई, बागपत, मेरठ, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, देवरिया और मऊ में सुबह और शाम के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

  • बुलंदशहर: न्यूनतम तापमान 5℃
  • चुर्क: 5.6℃
  • कानपुर: 6℃
  • मुजफ्फरनगर: 6.4℃
  • मेरठ: 6.1℃
  • फुरसतगंज: 6.2℃
  • झांसी: 6.8℃

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • अधिकतम तापमान: बहराइच में 27.4℃ (पिछले 24 घंटे)
  • न्यूनतम तापमान: बुलंदशहर में 5.0℃ (पिछले 24 घंटे)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *