प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है।
शुष्क मौसम और आगामी बदलाव
24 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि 26 नवंबर के बाद मौसम में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के वक्त हल्के कोहरे की स्थिति बन सकती है।
कोहरा फिर करेगा वापसी
27 से 29 नवंबर के बीच कोहरे का प्रभाव एक बार फिर बढ़ सकता है।
अयोध्या का तापमान
शनिवार को अयोध्या में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति
- आगरा: न्यूनतम तापमान 12.9°C, अधिकतम तापमान 28°C
- अलीगढ़: न्यूनतम तापमान 12.8°C, अधिकतम तापमान 27.2°C
- आजमगढ़: न्यूनतम तापमान 10.5°C, अधिकतम तापमान 25.5°C
- बहराइच: न्यूनतम तापमान 12°C, अधिकतम तापमान 28.5°C
तापमान में गिरावट
प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं, अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है।