UP Weather update: फेंगल तूफान से बदलेगा मौसम का मिजाज! कड़कड़ाती ठंड के लिए हो जाए तैयार

उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय फेंगल तूफान (Fengal Cyclone) देश भर के मौसम पर असर डाल सकता है। इस चक्रवात के कारण कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ 30 नवंबर तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देगा।

28 नवंबर को मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर जैसे जिलों में सर्दी बढ़ने के संकेत हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, दिन के समय आसमान साफ रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिसंबर के करीब आते ही ठंड में और इजाफा होगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज अमरोहा से लेकर रामपुर तक आसमान में हल्की धुंध देखी जा सकती है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा पड़ने की संभावना है।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

29 नवंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। देर रात और सुबह के समय कई स्थानों पर घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के जिलों में कोहरा खासतौर पर असर दिखाएगा। 30 नवंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल, राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *