UP Weather Update : दिसंबर के दूसरे सप्ताह से पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, 24 घंटों में तापमान में होगी गिरावट

UP Weather Update : दिसंबर का पहला सप्ताह अब समाप्त होने वाला है, लेकिन इस दौरान मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। हालांकि, इस महीने का दूसरा सप्ताह कड़ाके की ठंड लेकर आएगा। मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वर्तमान में, उत्तर प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

पश्चिमी विक्षोभ से ठंड बढ़ने की संभावना

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक, प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव, के अनुसार 7 दिसंबर की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। यह 8 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी असर दिखाएगा। इसके चलते अगले 24 घंटे में धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस बदलाव से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

5 दिसंबर मौसम पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह या देर रात हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि, घने कोहरे को लेकर फिलहाल मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *