दीपावली के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की आमद हो चुकी है, और धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह कई जिलों में विजिबिलिटी इतनी कम थी कि वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लाइट का सहारा लेना पड़ा। अब कुछ ही दिन में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों ने पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इस समय प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 20℃ से नीचे गिर चुका है। आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है, और आशंका जताई जा रही है कि बारिश का असर पर्व के उत्सव पर न पड़े। आइए जानें आज का मौसम कैसा रहेगा।
5 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर को पश्चिमी यूपी में सुबह कुछ इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं, और सूखा मौसम बना रह सकता है।
कोहरे की संभावना
प्रदेश में कई जगहों पर सुबह के समय धुंध से लेकर मध्यम से घने कोहरे की संभावना जताई गई है। इस समय अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 15℃ से 20℃ के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है।
6 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 6 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, सुबह के समय पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर धुंध और पूर्वी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी रह सकती है।