UP में मौसम लेगा करवट : अगले दो दिनों तक चलेगी तेज हवाएं, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे बदलाव की ओर है। दिन में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते प्रदेश में मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की धुंध और छिछले कोहरे की स्थिति बन सकती है। आगामी दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसी तरह, 7 फरवरी को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज हवाएं चल सकती हैं। 8 फरवरी को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात और सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, 9 से 11 फरवरी तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम स्थिर बना रहेगा, और किसी भी प्रकार का मौसम संबंधी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

यूपी का सबसे ठंडा शहर कौन?

प्रदेश में 11 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा, हालांकि रात और सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे की संभावना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10℃ से ऊपर दर्ज किया गया। अयोध्या और बुलंदशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10℃ रहा। वहीं, नजीबाबाद में 10.2℃, मेरठ में 11.1℃, बहराइच में 11.4℃, फतेहपुर और मुजफ्फरनगर में 11.6℃, तथा अलीगढ़ में 11.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान नजीबाबाद में 22℃ रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14.5℃ और अधिकतम तापमान 28℃ दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *