यूपी में मौसम का बदलता मिजाज: तापमान में आएगी गिरावट, जारी हुआ घने कोहरे का येलो अलर्ट!

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है।


घने कोहरे की संभावना, जारी हुआ यलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर सहित कई जिलों में कोहरे का असर रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है।


9 दिसंबर तक कोहरे का प्रभाव और हल्की बारिश की संभावना

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 8 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 9 दिसंबर तक कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है।


अयोध्या में सबसे कम तापमान, उरई में सबसे ज्यादा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को अयोध्या का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में 2 डिग्री कम था। वहीं, प्रदेश में उरई का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *