IMD का अलर्ट! अगले 48 घंटों में यूपी के तापमान में आएगी गिरावट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

दिसंबर का आगमन होते ही उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। ठिठुरन भरे मौसम का दौर जल्द ही तेज होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिसंबर के दूसरे सप्ताह, यानी 10 तारीख के आसपास, प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कड़ाके की ठंड का असर महसूस किया जाएगा।

तापमान में गिरावट का अनुमान

आईएमडी के मुताबिक, यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 3 और 4 दिसंबर को सुबह और रात के समय हल्के से घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

10 दिसंबर के बाद ठंड में इजाफा

बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 10 दिसंबर के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में बदलाव होगा। इस बदलाव के चलते उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

अगले 48 घंटे में गिर सकता है पारा

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान में भी हल्की कमी का अनुमान है, जिससे ठंड का प्रभाव और अधिक महसूस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *