Varanasi Nagar Nigam : किराया बकाया होने पर नगर निगम ने मलदहिया में दो दुकानों को किया सील

Varanasi Nagar Nigam : नगर निगम (Varanasi Nagar Nigam) ने किराया बकाया रहने के कारण मलदहिया स्थित दो दुकानों को सील कर दिया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

सील की गई दुकानें:

नगर निगम (Varanasi Nagar Nigam) की राजस्व विभाग की टीम द्वारा चलाए गए अभियान के तहत इन दुकानों को सील किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानों के किरायेदारों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी की गई थी, लेकिन किराया जमा नहीं किया गया, जिसके चलते कार्रवाई करनी पड़ी।

दुकान संख्या-23 – मालिक श्री उमेश कुमार, बकाया राशि ₹51,508
दुकान संख्या-24 – मालिक श्री राजेंद्र मोहन सिंह, बकाया राशि ₹73,756

Varanasi Nagar Nigam: पूर्व अपर आयुक्त दुष्यन्त मौर्य का विदाई कार्यक्रम, नगर आयुक्त ने किया सम्मानित

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और यदि समय से किराया जमा नहीं किया गया तो आगे भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *