Varanasi Nagar Nigam ने पिछली साल की 9 माह की किराया वसूली को पीछे छोड़ा, पहले ही महीने में वसूले ₹33 लाख

Varanasi Nagar Nigam : नगर निगम वाराणसी (Varanasi Nagar Nigam) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत राजस्व वसूली के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के साथ की है। निगम ने इस वर्ष अप्रैल महीने में ही दुकानों के किराये से उतनी रकम वसूल ली है, जितनी पिछले वित्तीय वर्ष में नौ महीने (अप्रैल से दिसंबर 2024) में वसूली गई थी।

Varanasi Nagar Nigam : डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता और सहूलियत

यह सफलता नगर निगम (Varanasi Nagar Nigam) द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन किराया भुगतान व्यवस्था की देन मानी जा रही है। अब दुकानदारों को किराया जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्हें एक QR कोड प्रदान किया गया है, जिसके जरिए वे घर बैठे ही ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

इस नवाचार की शुरुआत 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों द्वारा की गई थी। वाराणसी नगर निगम (Varanasi Nagar Nigam) उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने किराया वसूली के लिए यह आधुनिक और पारदर्शी तकनीक अपनाई है।

पहले ही माह में वसूले ₹33 लाख

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 के नौ महीनों में कुल ₹33 लाख की किराया वसूली की गई थी, जबकि केवल अप्रैल 2025 में ही इतनी राशि वसूली जा चुकी है। यह दर्शाता है कि नई व्यवस्था न सिर्फ उपयोगी साबित हो रही है, बल्कि राजस्व वसूली में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है।

समय से भुगतान पर ज़ोर

नगर निगम लगातार दुकानदारों को समय से किराया ऑनलाइन जमा करने के लिए प्रेरित कर रहा है। साथ ही, यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जो दुकानदार तय समय पर किराया नहीं चुकाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ad 1

इस डिजिटल पहल से जहां नगर निगम के कामकाज में पारदर्शिता आई है, वहीं शहर के दुकानदारों को भी सहूलियत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *