Varanasi RTO: ADM सिटी आलोक वर्मा ने किया RTO कार्यालय का निरीक्षण, कर्मचारियों में मची हलचल

वाराणसी I ADM सिटी आलोक वर्मा ने हरहुआ स्थित संभागीय और उप संभागीय RTO कार्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले उन्होंने अपनी गाड़ी 200 मीटर पहले खड़ी कर पैदल ही कार्यालय का रुख किया, जिसे देख विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। कई बिचौलिए मौके से भागते नजर आए।

निरीक्षण में मिली कुछ खामियां
ADM सिटी ने RTO कार्यालय में पहुंचने पर देखा कि सभी कर्मचारी अपने पहचान पत्र के साथ अपने-अपने पटल पर उपस्थित थे। पटल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर दर्ज पाए गए। उन्होंने विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं में जमा होने वाली फीस बोर्ड को भी देखा। उपस्थिति पंजिका में कर्मचारी रोहित कुमार की अनुपस्थिति दर्ज थी, जो परिवहन आयुक्त कार्यालय में ड्यूटी पर थे।

वाहन स्वामियों से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान ADM सिटी ने अपने कार्यों के संबंध में आए वाहन स्वामियों से भी संवाद किया। वाहन स्वामियों ने बताया कि जिन कार्यों को ऑनलाइन पूरा नहीं किया जा सकता, उनके लिए उन्हें RTO कार्यालय आना पड़ता है। इस पर एडीएम सिटी ने संबंधित कार्यालय के लिपिक से संपर्क कर समस्याओं का समाधान किया। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने कहा कि निरीक्षण में किसी गंभीर खामी का पता नहीं चला, लेकिन छोटे-मोटे सुधार की आवश्यकता हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *