Sanjay Nishad Varanasi Visit : उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद (Sanjay Nishad) बुधवार को काशी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद उन्होंने वाराणसी को श्रद्धा और आस्था का केंद्र बताया। उन्होंने कहा, “काशी बाबा भोलेनाथ की नगरी है, जहां देश-दुनिया से लोग सुख, शांति और समृद्धि की कामना लेकर आते हैं, और यहां उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।”
मछुआरों को मिलेगी बड़ी सौगात- Sanjay Nishad
मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मछुआ समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंदौली में मछुआरों के लिए एशिया की सबसे बड़ी मछली मंडी तैयार की जा रही है। इसका निरीक्षण वे खुद करने जा रहे हैं और जल्द ही इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
धर्मांतरण पर विपक्ष को घेरा
धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्हों ((Sanjay Nishad) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “आज पूरी दुनिया में धर्मांतरण की निंदा हो रही है। कोई दूसरा ‘सानू बाबा’ न पैदा हो, इसके लिए सरकार सजग है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विपक्ष को इस विषय पर चुप नहीं रहना चाहिए।”
कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था
कांवड़ यात्रा को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। “हर व्यक्ति की पहचान जरूरी है। जो लोग अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।”
सपा-कांग्रेस पर हमला
मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी की नींव कांग्रेस की नीतियों के विरोध में रखी गई थी, लेकिन आज वही पार्टी कांग्रेस की गोद में बैठ गई है। जनता के साथ धोखा करने वालों की सच्चाई सामने आनी चाहिए।”

मोदी सरकार को बताया जनकल्याणकारी
अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को सुख, सुरक्षा और सम्मान दिया है। “पहले जनता का सुख छीना जाता था, आज मोदी जी वही सुख लौटाकर जनता का विश्वास जीत रहे हैं।”
डॉ. संजय निषाद के दौरे के दौरान शहर में निषाद समुदाय के लोगों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।