वाराणसी: श्रीराम नगर कॅालोनी के गेट पर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ें, नेग को लेकर हुई हाथापाई

वाराणसी। भेलुपूर थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी के गेट पर रविवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गई। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को भी किन्नरों की नोकझोंक का सामना करना पड़ा। पुलिस ने विवाद को शांत कराने के लिए सभी को मंडुआडीह थाने ले जाया है।

नेग मांगने को लेकर हुआ टकराव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक समूह श्रीराम नगर कॉलोनी में नेग (पारंपरिक दक्षिणा) मांगने गया था। इसकी जानकारी जब दूसरे समूह को मिली तो वे भी वहां पहुंच गए। इसके बाद नेग के बंटवारे को लेकर बहस छिड़ गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। किसी स्थानीय व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।

पुलिस से भी हुई नोकझोंक

पुलिस द्वारा स्थिति को शांत करने की कोशिश की गई, लेकिन किन्नरों के दोनों गुट आपस में उलझने के साथ-साथ पुलिस से भी भिड़ गए। विवाद के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

“कुछ उपद्रवी माहौल बिगाड़ रहे हैं

घटनास्थल पर मौजूद सलमान किन्नर ने कहा कि कुछ उपद्रवी किन्नर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने बताया, “एक पक्ष नेग मांगने आया था, लेकिन दूसरे गुट ने वहां पहुंचकर विवाद खड़ा कर दिया। इस झगड़े ने हाथापाई का रूप ले लिया।”

विवाद के बाद से पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। हालांकि, इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच हलचल मचा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *