Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला का सफल आयोजन

Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन और राजभाषा विभाग के तत्वावधान में प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में राजभाषा हिंदी पर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना था।

Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला का सफल आयोजन Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला का सफल आयोजन

कार्यशाला में कनिष्ठ अनुवादक श्री आलोक कुमार पाण्डेय ने राजभाषा हिंदी के प्रयोग में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा हिंदी के उन्नयन के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों, प्रतियोगिताओं और पुरस्कार योजनाओं के बारे में भी बताया।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad
Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला का सफल आयोजन Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला का सफल आयोजन

कार्यशाला में Varanasi बरेका के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हिंदी के संवर्धन के लिए व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर प्रयास करने का संकल्प लिया। बरेका प्रशासन द्वारा ऐसी कार्यशालाओं के नियमित आयोजन के माध्यम से राजभाषा हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *