Waqf Amendment Bill : लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पेश, शिवपाल यादव ने जताई नाराजगी, कहा-BJP देश को….

Waqf Amendment Bill : केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) पेश कर दिया, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने संसद में जमकर विरोध किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बिल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी इसका पूरी तरह विरोध करेगी और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुछ खास समुदायों को निशाना बनाकर अपमानित करने की साजिश कर रही है।

‘Waqf Amendment Bill : बीजेपी देश को बांट रही है– शिवपाल यादव

सपा नेता शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की नीतियां देश को कमजोर करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को समान अधिकार मिलने चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार भेदभाव कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को सभी धर्मों के त्योहारों की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। यदि सरकार ऐसा करने में असफल है, तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

Wakf Amendment Bill: लोकसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल, किरेन रिजिजू बोले- अब ‘उम्मीद’ (UMEED) बनेगा नया कानून

‘नमाज पढ़ने के लिए सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए’

सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी धर्मों को उनके धार्मिक कर्तव्यों को पूरा करने का अधिकार है, और सरकार को उनकी सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध करने चाहिए।

‘पुराने मुद्दे उठाकर जनता को गुमराह कर रही है सरकार’

जब शिवपाल यादव से संभल जिले में 52 धार्मिक स्थलों और मंदिरों को चिन्हित करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल पुराने विवादों को हवा देकर जनता को भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह देश को तोड़ने की साजिश है और जनता इसका कड़ा विरोध करेगी।

Ad 1

‘आने वाले चुनाव में जनता देगी जवाब’

शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में बीजेपी को करारी हार मिलेगी और जनता समाजवादी पार्टी तथा INDIA गठबंधन को समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से परेशान हो चुकी है, और अगले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *