उत्तर प्रदेश में ठंड की आहट : आज कई जिलों में दिखा कोहरा, जानें आगे कैसा होगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड जल्द ही दस्तक देने वाली है। शनिवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा देखा गया, जिससे हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यूपी-बिहार में कोहरे के साथ ठंड का असर बढ़ेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी और सुबह-शाम ठंड का अनुभव होने लगेगा। आगरा में रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब रातों को ठंड बढ़ने लगी है, जबकि दिन में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। पूरे प्रदेश में तापमान अब 30 डिग्री के नीचे बना हुआ है। तराई क्षेत्र में कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा।

9 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान

आज, 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दोपहर के बाद हल्की धूप निकल सकती है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय पश्चिमी हिस्से के तराई क्षेत्र और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। आईएमडी के अनुसार, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में ठंड की दस्तक महसूस हो रही है।

आगामी दिनों का मौसम

10, 11 और 12 नवंबर को पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इसी तरह पूर्वी हिस्सों में भी कोहरे की संभावना है। इन दिनों में प्रदेश में बारिश या बादलों की गड़गड़ाहट का कोई संकेत नहीं है। 13 और 14 नवंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध भी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *