करवा चौथ व्रत आज: सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत, जानें कब होगा चंद्र दर्शन

वाराणसी। पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है। व्रती महिलाएं पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए उपवास रखेंगी और शाम को सोलह श्रृंगार कर पहले गणेश जी और फिर चौथ माता की पूजा करेंगी। पूजा के बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित करेंगी और फिर पति के हाथों से जल पीकर व्रत का समापन करेंगी। आइए जानते हैं, आज किस समय चंद्रमा के दर्शन होंगे।

कब होगा चंद्र दर्शन

रविवार की शाम 7 बजे से लेकर रात 9 बजे के बीच देशभर में चंद्रमा के दर्शन होंगे, जो पूर्व-उत्तर दिशा में दिखाई देगा। पंडितों के अनुसार, अगर मौसम खराब होने के कारण चंद्रमा न दिखे, तो निर्धारित समय पर पूर्व-उत्तर दिशा में अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण कर सकते हैं।

बन रहा ये पांच शुभ योग

इस बार करवा चौथ के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति से 5 शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा अपनी उच्च राशि में बृहस्पति के साथ रोहिणी नक्षत्र में स्थित है, जिससे गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इसके अलावा बुधादित्य, पारिजात, शश, और लक्ष्मी योग भी बन रहे हैं। इन शुभ योगों के प्रभाव से व्रत और पूजा का फल और अधिक शुभकारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *