वाराणसी में महिला बीट प्रणाली सुदृढ़ीकरण हेतु पुलिस आयुक्त के निर्देशन में संगोष्ठी आयोजित

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस उपायुक्त ममता रानी द्वारा यातायात सभागार में महिला बीट अधिकारियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य महिला बीट प्रणाली को मजबूत बनाना और महिला अपराधों की रोकथाम में महिला बीट अधिकारियों की भूमिका को और प्रभावी बनाना था।

संगोष्ठी में महिला बीट बुक, महिला हेल्पलाइन नंबर्स, सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों से संबंधित बुकलेट वितरित की गई, जो पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार तैयार की गई थी। गोष्ठी के दौरान महिला बीट अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने बीट क्षेत्र में महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझें और आवश्यकतानुसार उच्च अधिकारियों को सूचित करें। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए जन-जागरण अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

महिला बीट अधिकारियों को विशेष रूप से ग्रामीण और झुग्गी क्षेत्रों की महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करने तथा उन्हें पुलिस सहायता प्रदान करने का लक्ष्य दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *