योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर हमला: ‘बाबा साहेब को लेकर फैला रही है भ्रम’

लखनऊ I मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दलितों और वंचितों के कल्याण के लिए सबसे अधिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत की आजादी और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हर भारतवासी उनके प्रति सम्मान रखता है। भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब को सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस ने कभी उनका सही मूल्यांकन नहीं किया।


उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भारत माता के महान सपूत थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में उच्च शिक्षा हासिल कर कानून और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में महान योगदान दिया। भाजपा उनके विचारों को साकार करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर असंवैधानिक और अनैतिक आचरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकारों ने हमेशा बाबा साहेब का सम्मान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *