YouTube Golden Play Button : आज के समय में YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए एक करियर ऑप्शन बन चुका है। हर कोई चाहता है कि उसके वीडियो वायरल हों, चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर्स हों और उसे YouTube से सम्मान के रूप में गोल्डन प्ले बटन (YouTube Golden Play Button मिले। लेकिन क्या सिर्फ 10 लाख सब्सक्राइबर्स ही काफी हैं? आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया विस्तार से।
YouTube Golden Play Button : गोल्डन प्ले बटन आखिर है क्या?
जब किसी YouTube चैनल पर 1 मिलियन यानी 10 लाख सब्सक्राइबर पूरे हो जाते हैं, तो YouTube उस क्रिएटर को “गोल्ड प्ले बटन” (YouTube Golden Play Button) नाम का अवॉर्ड देता है। यह एक चमचमाती प्लेट होती है जिस पर चैनल का नाम खुदा होता है और यह सीधे YouTube की ओर से घर के पते पर भेजी जाती है।
क्या सिर्फ 10 लाख सब्सक्राइबर्स से ही काम चल जाएगा?
बिल्कुल नहीं। YouTube केवल संख्या नहीं देखता, वह यह भी परखता है कि सब्सक्राइबर्स असली हैं या नहीं। अगर आपने किसी बोट या फर्जी टूल से सब्स बढ़ाए हैं, तो अवॉर्ड मिलने की संभावना खत्म हो जाती है।
कैसे होती है चैनल की जांच
जैसे ही चैनल 10 लाख सब्सक्राइबर पार करता है, YouTube की टीम मैन्युअल रिव्यू करती है। वो जांचते हैं कि चैनल ने YouTube की नीतियों, कम्युनिटी गाइडलाइन्स और कॉपीराइट नियमों का पालन किया है या नहीं। अगर कोई गंभीर उल्लंघन मिला, तो गोल्डन बटन रिजेक्ट भी किया जा सकता है।
गोल्डन बटन कैसे मंगवाया जाता है?
अगर चैनल रिव्यू में पास हो गया, तो YouTube आपको एक रिडेम्प्शन कोड भेजता है। यह कोड Creator Awards डैशबोर्ड में दिखाई देता है। इस कोड से आप अपने अवॉर्ड का ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको चैनल नाम, पता और अन्य जानकारी भरनी होती है। फिर कुछ हफ्तों में गोल्डन बटन (YouTube Golden Play Button) आपके घर पहुंच जाता है।

किन वजहों से हो सकता है अवॉर्ड रिजेक्ट?
- फर्जी या बॉट से जुड़े सब्सक्राइबर
- YouTube गाइडलाइन्स का उल्लंघन
- कॉपीराइट स्ट्राइक या बार-बार स्पैम रिपोर्ट
- चैनल निष्क्रिय होना
ऐसी स्थिति में YouTube अवॉर्ड देने से इनकार कर सकता है, चाहे आपके सब्सक्राइबर कितने भी हों।