Movie prime

1 साल की सेवा का जश्न: RK Netralaya और Dr. Agarwal’s Eye Hospital के विलय की पहली वर्षगांठ पर आयोजन

 
1 साल की सेवा का जश्न: RK Netralaya और Dr. Agarwal’s Eye Hospital के विलय की पहली वर्षगांठ पर आयोजन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी । RK Netralaya और Dr. Agarwal’s Eye Hospital के विलय को 1 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर मंगलवार को अस्पताल परिसर में एक सादे लेकिन प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस Eye Hospital ने पिछले 1 साल में मरीजों को उत्कृष्ट नेत्र सेवाएं प्रदान करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इस अवसर पर डॉ. आर.के. ओझा, डॉ. आयुषी ओझा, डॉ. अतुल साहू, डॉ. वंदना यादव और डॉ. निवेदिता सिंह की उपस्थिति रही। साथ ही Dr. Agarwal’s Eye Hospital की सेंटर हेड माधवी बैस और अस्पताल का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने मिलकर 1 साल की उपलब्धियों को साझा किया और Eye Hospital के भविष्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

डॉ. आर.के. ओझा ने अपने प्रेरक भाषण में पूरे स्टाफ को देश की सेना का उदाहरण देते हुए आगे और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सैनिक निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा करते हैं, उसी भावना से हमें Eye Hospital में मरीजों की सेवा करनी चाहिए। बीते 1 साल में इस भावना ने अस्पताल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

कार्यक्रम के अंत में 1 साल की इस सफल यात्रा का उत्सव केक काटकर मनाया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संकल्प लिया कि वे आने वाले वर्षों में Eye Hospital को और ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे। यह आयोजन सिर्फ एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और टीम भावना का उत्सव बन गया।