UP Weather Update: होली से पहले फिर मौसम लेगा यूटर्न, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में होली से पहले मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेशभर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि, अगले 72 घंटों तक प्रदेश में तेज धूप का असर रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP Weather Update: 11 और 12 मार्च को चलेगी तेज हवा

मौसम विभाग की मानें तो 11 और 12 मार्च को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

9 मार्च का मौसम कैसा रहेगा?

9 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

  • 11 मार्च: प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी।
  • 12 मार्च: पूरे यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • 13 मार्च: मौसम फिर से साफ रहेगा।
  • 14 मार्च (होली): पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।

बहराइच सबसे ठंडा, झांसी सबसे गर्म

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को यूपी का सबसे ठंडा स्थान बहराइच रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई।

इसके विपरीत, झांसी सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अगले कुछ दिनों तक मौसम पर नजर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। होली के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *