Movie prime

Elon Musk: मस्क ने बनाया नया राजनीतिक दल 'अमेरिका पार्टी', टू-पार्टी सिस्टम को बताया भ्रष्ट

 
Elon Musk: मस्क ने बनाया नया राजनीतिक दल 'अमेरिका पार्टी', टू-पार्टी सिस्टम को बताया भ्रष्ट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Elon Musk: अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी 'अमेरिका पार्टी' के गठन का ऐलान किया। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "आज अमेरिका पार्टी का गठन किया जा रहा है, ताकि आपको आपकी आजादी वापस मिल सके।"

Elon Musk ने X पर एक पोल भी किया था, जिसमें 65.4% लोगों ने नई पार्टी के समर्थन में वोट दिया। मस्क ने कहा कि अमेरिका का मौजूदा टू-पार्टी सिस्टम (रिपब्लिकन और डेमोक्रेट) भ्रष्टाचार और देश को बर्बाद करने में एक जैसा है। उनकी नई पार्टी इस सिस्टम को तोड़ने का लक्ष्य रखती है।

अमेरिका का टू-पार्टी सिस्टम क्या है?
अमेरिका की राजनीति में डेढ़ सौ साल से डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों का दबदबा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की शुरुआत 1828 में एंड्रू जैक्सन के दौर में हुई, जो सामाजिक कल्याण और नागरिक अधिकारों की समर्थक रही। वहीं, 1854 में गुलामी विरोध में बनी रिपब्लिकन पार्टी अब व्यापार और टैक्स कटौती के लिए जानी जाती है। दोनों दलों का राष्ट्रपति चुनाव से लेकर राज्य विधानसभाओं तक वर्चस्व रहा है।

क्यों नहीं चली तीसरी पार्टी?
अमेरिका में तीसरी पार्टियां अक्सर असफल रही हैं। 1912 में थियोडोर रूजवेल्ट की बुल मूस पार्टी ने 88 इलेक्टोरल वोट हासिल किए, लेकिन वह टिक नहीं सकी। 1992 में रॉस पेरोट को 19% पॉपुलर वोट मिले, पर एक भी इलेक्टोरल वोट नहीं मिला। फंडिंग, संगठन और मीडिया कवरेज की कमी के साथ-साथ अमेरिका का चुनावी ढांचा टू-पार्टी सिस्टम को बढ़ावा देता है, जिसके कारण लिबर्टेरियन और ग्रीन पार्टी जैसी पार्टियां 3-4% से ज्यादा वोट नहीं ले पाईं।

Elon Musk और ट्रम्प में तनातनी
मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हाल ही में 'बिग ब्यूटीफुल बिल' (टैक्स और खर्च कटौती) को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। मस्क ने इस बिल को नौकरियां खत्म करने वाला और रणनीतिक नुकसान पहुंचाने वाला बताया। 5 जून को मस्क ने ट्रम्प सरकार से खुद को अलग कर लिया और DoGE (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी) से इस्तीफा दे दिया। मस्क ने X पर ट्रम्प को 'एहसान फरामोश' तक कहा। हालांकि, ट्रम्प ने मस्क को 'शानदार दोस्त' बताते हुए उन्हें एक सुनहरी चाबी गिफ्ट की थी।

Elon Musk का ट्रम्प को समर्थन और विवाद
13 जुलाई 2024 को पेनसिल्वेनिया में ट्रम्प पर गोलीबारी की घटना के बाद मस्क ने उनके समर्थन में 2500 करोड़ रुपये खर्च किए। मस्क को DoGE का प्रमुख बनाया गया, लेकिन सरकारी कर्मचारियों की छंटनी को लेकर विवाद बढ़ा। 8 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में मस्क और विदेश मंत्री मार्क रुबियो के बीच बहस हुई, जिसमें ट्रम्प ने रुबियो का साथ दिया। मस्क ने 27 मई को 'बिग ब्यूटीफुल बिल' की आलोचना की और इसे 'बेफिजूल खर्च' बताया। ट्रम्प ने 11 मार्च को टेस्ला मॉडल एस खरीदकर मस्क का समर्थन किया, लेकिन दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण बने रहे।