भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को अपने क्रायोजेनिक इंजन की हॉट टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली। यह इंजन इसरो के लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3) में लगाया जाएगा, जो एक मध्यम भार वहन करने वाला त्रि-स्तरीय प्रक्षेपण यान है।
इस परीक्षण को तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स में अंजाम दिया गया। इस सफलता से भारत के अंतरिक्ष अभियानों को और मजबूती मिलेगी, क्योंकि LVM-3 इसरो के प्रमुख लॉन्च वाहनों में से एक है, जिसका उपयोग भविष्य के मानव मिशन सहित विभिन्न अभियानों में किया जाएगा।