Movie prime

Road Accident: राकेश टिकैत की कार का एक्सीडेंट, एयरबैग खुलने से टला बड़ा खतरा

 
Road Accident: राकेश टिकैत की कार का एक्सीडेंट, एयरबैग खुलने से टला बड़ा खतरा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मुजफ्फरनगर I भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत होली के दिन एक सड़क हादसे (Road Accident) में बाल-बाल बच गए। जब वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार से लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक नीलगाय कूद गई। उसे बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग खुलने की वजह से बड़ा हादसा टल गया और टिकैत समेत सभी लोग सुरक्षित बच गए।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना (Accident) मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर पीनना बाईपास के पास हुई। 14 मार्च को होली मनाने के बाद टिकैत अपने गांव सिसौली से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उनकी कार के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई, जिससे ड्राइवर कार पर कंट्रोल नहीं रख पाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एयरबैग खुलने से बची जान

राकेश टिकैत की कार में आठ एयरबैग थे, जो टक्कर के तुरंत बाद खुल गए, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे (Accident) में टिकैत और उनके साथ यात्रा कर रहे सभी कार्यकर्ता सुरक्षित हैं, हालांकि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई।

टिकैत ने जताई चिंता

हादसे के बाद राकेश टिकैत ने सड़कों पर जंगली जानवरों के अचानक आने को लेकर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को टाला जा सके।